सुदृढ़ संगठन, मजबूत एनडीए: बूथ कमिटी गठन पर जोर

गोगरी जदयू की अहम बैठक, 2025 चुनाव में 225 सीटों के लक्ष्य पर फोकस

गोगरी (खगड़िया)। गोगरी रजिस्ट्री चौक स्थित मां रेखा स्वास्थ्य सेवा सदन में नगर परिषद गोगरी जदयू की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष मो. इम्तियाज आलम ने की। बैठक में जदयू जिला प्रवक्ता एवं गोगरी नगर परिषद प्रभारी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनका कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। मंच संचालन गोगरी प्रखंड जदयू अध्यक्ष मायाराम मंडल ने किया।

बैठक में बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। प्रभारी राकेश पासवान शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” का मंत्र दिया और गोगरी नगर परिषद के 36 वार्डों में बूथ कमिटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 मार्च तक बूथ स्तर की सूची जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और औद्योगिक विकास के माध्यम से बिहार का समग्र विकास हो रहा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सांगठनिक ढांचा मजबूत हुआ तो ईवीएम से एनडीए की जीत सुनिश्चित होगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनेगी।

इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के कई जदयू पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को सशक्त करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081747
Users Today : 48
Users Yesterday : 42