समस्तीपुर: पंखे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी महिला, ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप

समस्तीपुर। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बुधवार को एक महिला का शव उसके किराए के मकान में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान बबली कुमारी के रूप में हुई है, जो पिछले तीन साल से अपने मायके वालों के साथ रह रही थी।

सुबह पिता से बातचीत के बाद ली आत्महत्या की राह

परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह बबली ने अपने पिता से बातचीत की और फिर सोने चली गई। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फांसी के फंदे से झूल रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पति की मौत के बाद शुरू हुई थी बबली की पीड़ा

बबली के पिता कृष्णा झा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2016 में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ निवासी लक्ष्मीकांत चौधरी से हुई थी। लक्ष्मीकांत मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता था, लेकिन शादी के छह साल बाद बिजली के करंट लगने से उसकी मौत हो गई

पति की मौत के छह महीने बाद बबली को उसके ससुरालवालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि एलआईसी के पैसे को लेकर मारपीट की गई और अंततः उसे घर से निकाल दिया गया। ससुरालवालों ने उसके दोनों बच्चों – बेटे अजय और बेटी कोमल को अपने पास रख लिया और बबली को मायके लौटने के लिए मजबूर कर दिया।

परिवार की पीड़ा और संदिग्ध हालात में मौत

बबली के पिता ने बताया कि सुबह छह बजे वह बाथरूम के लिए उठी थी और मुझसे बात कर सोने चली गई। कुछ देर बाद जब उसकी छोटी बहन पूजा के लिए कमरे में जाने लगी, तो दरवाजा बंद मिला। पिता ने सोचा कि वह देर तक सो रही होगी, लेकिन जब काफी देर तक कोई जवाब नहीं आया, तो खिड़की से झांककर देखा और उसका शव फंदे से लटकता मिला

पुलिस कर रही है जांच, नहीं मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की गहन जांच की जा रही है

सवालों के घेरे में बबली की आत्महत्या

बबली की आत्महत्या को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या वह पति की मौत के बाद उत्पीड़न से मानसिक तनाव में थी? क्या ससुरालवालों की प्रताड़ना अब भी उसे परेशान कर रही थी? पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बबली की आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या थी

फिलहाल पुलिस जांच जारी है, और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट: रामरूप राय, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078400
Users Today : 4
Users Yesterday : 20