खगड़िया। जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत स्थित काली मंदिर प्रांगण में 26 मार्च को अखिल भारतीय पान महासंघ के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रितेश पान ने की, जबकि मंच संचालन वीरेंद्र पान ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली ‘महा हुंकार रैली’ को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना था। इस रैली में आरक्षण वापसी के खिलाफ पान समाज की 13 लाख आबादी अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करेगी। रामपुर से भी हजारों की संख्या में लोगों के पटना कूच की तैयारी है।
बैठक में उपस्थित युवा नेता बिक्की पान उर्फ बिट्टू ने स्पष्ट कहा कि “जब तक हमें हमारा हक और अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।” उनके इस वक्तव्य को उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन दिया।
बैठक में डॉक्टर संजय पान, डॉ. नागेश्वर पान, अंजेश पान, पप्पू पान, शंभू पान, गोविंद पान, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रमन कुमार पान, राजाराम पान, रोहित कुमार, बहादुर पान, बबलू कुमार, बालवीर पान सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में शामिल पूर्व प्रवक्ता और विधानसभा प्रत्याशी संतोष कुमार ने भी कहा, “13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में पान समाज का ऐतिहासिक जनसैलाब देखने को मिलेगा। यह सिर्फ रैली नहीं, बल्कि अधिकारों की निर्णायक हुंकार होगी।”
– रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 23
Users Yesterday : 42