खगड़िया । जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के कोलवारा गांव में पुलिस ने गुरुवार शाम जबरदस्त छापेमारी कर एक महिला तस्कर को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान महिला के पास से पुलिस ने लगभग 25.605 किलो गांजा बरामद किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई, और अवैध नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के मुताबिक, मड़ैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलवारा गांव में गांजा की बड़ी खेप पहुंच चुकी है और इसे तेजी से खपाने की कोशिश जारी है। पुलिस ने बिना देर किए इलाके की घेराबंदी कर छापा मारा, जहां बाइक पर रखे एक बैग व बोरी से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान उसी गांव के निवासी के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को मड़ैया पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। मड़ैया थानाध्यक्ष मो. फिरदोस ने बताया कि महिला तस्कर के विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर इस अवैध कारोबार के नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुट गई है।
रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल,दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 23
Users Yesterday : 42