अलविदा जुमा की नमाज में मांगी गई अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं

रमजान के आखिरी जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, जकात व फितरा देने की अपील

गोगरी (खगड़िया)। रमजान के पाक माह के आखिरी जुमे पर मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज के लिए नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। गोगरी के रामपुर मुश्कीपुर, गोगरी मलिया, फतेहपुर, ईटहरी, राटन मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में सुबह से ही नमाजी जुटने लगे।
रामपुर के इमाम मो. फिरोज आलम ने बताया कि नमाज के दौरान मुल्क में अमन, शांति और सद्भाव के लिए अल्लाह से दुआ की गई। पश्चिम टोला की मस्जिद में हजरत जाकिर हुसैन ने रमजान के आखिरी जुमे पर नमाज अदा कराई और अमन व खुशहाली की दुआ मांगी।

जकात और फितरा की अहमियत पर जोर

हजरत जाकिर हुसैन ने कहा, “रमजान का तीसरा अशरा अपने अंतिम दौर में है, और हर मुसलमान को अपने माल से जकात व फितरा निकालकर गरीबों में बांटना चाहिए, ताकि वे भी ईद की खुशी मना सकें।” उन्होंने बताया कि जकात निकालने से माल पाक हो जाता है और उसमें बरकत आती है। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में अल्लाह की रहमतों की बारिश होती है, जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।

सामाजिक सौहार्द और त्योहार की तैयारी

इस मौके पर सरपंच नूर आलम, मुखिया कृष्णानंद यादव और पंचायत समिति प्रतिनिधि संतोष प्रिंस ने नमाजियों को अलविदा जुमा की बधाई दी और ईद की तैयारियों की शुभकामनाएं दीं।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081722
Users Today : 23
Users Yesterday : 42