गोगरी में ईद की नमाज के साथ अमन-चैन की दुआ, काला पट्टी बांधकर वक्फ बिल का विरोध

गोगरी (खगड़िया)। रविवार की शाम चांद दिखने के बाद सोमवार को गोगरी सहित पूरे प्रखंड में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह होते ही गोगरी प्रखंड की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में गजब का उत्साह देखा गया। रविवार की शाम को चांद के दीदार के लिए लोग घरों की छतों और सड़कों पर निगाहें गड़ाए रहे। बादलों के कारण चांद देखने में दिक्कत हुई, लेकिन कुछ जगहों पर दूरबीन का भी सहारा लिया गया। जैसे ही चांद नजर आया, लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देने लगे। रिश्तेदारों और दोस्तों को मोबाइल के जरिए बधाई संदेश देने का सिलसिला भी चलता रहा।

वक्फ बिल के खिलाफ काला पट्टी बांधकर विरोध
ईद की नमाज के दौरान वक्फ बिल के खिलाफ विरोध भी दर्ज किया गया। रामपुर गोगरी, बौरना, मुश्कीपुर, शेरगढ़, मलिया, राटन, गौरैया बथान, झिकटियां सहित कई ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने काला पट्टी बांधकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

नौजवानों ने अल सुबह से ही ईदगाह मैदानों और मस्जिदों की सफाई कर तैयारियां पूरी कर ली थीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। रामपुर ईदगाह मैदान में भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा टेंट की व्यवस्था की गई।

नमाज के दौरान लोगों ने खुदा से गुनाहों की माफी, आपसी भाईचारे, अमन-चैन, देश की खुशहाली और जरूरतमंदों की मुराद पूरी करने की दुआ मांगी। मौके पर रामपुर सरपंच नूर आलम, मुखिया कृष्णानंद यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि संतोष प्रिंस, उपमुखिया राजा कुमार शेष, पूर्व समिति उलफत अली और पैक्स अध्यक्ष धर्मवीर कुमार ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083505
Users Today : 8
Users Yesterday : 71