“सुपर कॉप शिवदीप लांडे की सियासी पारी का आगाज़, ‘हिंद सेना’ पार्टी से लड़ेंगे 243 सीटों पर चुनाव!”

पटना। बिहार के सुपर कॉप कहे जाने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपनी सियासी पारी का आगाज़ कर दिया है। उन्होंने आज पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘हिंद सेना’ की घोषणा की। लांडे ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

शिवदीप लांडे ने अपनी पार्टी के सिद्धांतों को स्पष्ट करते हुए कहा कि ‘हिंद सेना’ जात-पात और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर सभी तबके के लोगों के लिए काम करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी में सभी को समान अवसर मिलेगा।

उन्होंने खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि भले ही 243 सीटों पर अलग-अलग उम्मीदवार होंगे, लेकिन चुनाव की अगुवाई वही करेंगे। लांडे ने कहा कि जैसे उन्होंने पुलिस विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष और निर्भीकता से काम किया, वैसे ही राजनीति में भी लोगों की भलाई के लिए समर्पित रहेंगे।

शिवदीप लांडे ने कहा कि जब वो पुलिस सेवा में थे, तब केवल एक जिले तक ही सीमित थे और व्यापक स्तर पर बदलाव नहीं कर पा रहे थे। इसी विचार के साथ उन्होंने राजनीति में आने का मन बनाया था। अब उनकी पार्टी ‘हिंद सेना’ लोगों के कल्याण के लिए एक नई राह बनाएगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही लांडे ने ‘रन फॉर सेल्फ’ नामक एनजीओ भी शुरू किया था, जिसके तहत वे युवाओं के साथ दौड़ आयोजित कर रहे थे। राजनीतिक पारी शुरू करते ही उनकी पार्टी ने प्रदेश में एक साफ-सुथरी और ईमानदार राजनीति का वादा किया है।

शिवदीप लांडे की इस घोषणा से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कई प्रमुख राजनीतिक दल इस नई चुनौती से परेशान दिख रहे हैं। लांडे के इस साहसिक फैसले से राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

079901
Users Today : 24
Users Yesterday : 24