खगड़िया में सोमवार को एक बड़ी सनसनी फैलाने वाली वारदात सामने आई है। जिले के चौथम थाना क्षेत्र के कैथी गांव में जेडीयू नेता कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह हत्या घरेलू विवाद का नतीजा है और खुद कौशल सिंह के भतीजे पर ही हत्या करवाने का आरोप लगा है।
कौशल सिंह बेलदौर से जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे थे और पार्टी के जिला महासचिव पद पर कार्यरत थे। घटना उस वक्त हुई जब वे अपनी पत्नी के साथ गोदाम से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
परिजनों ने कौशल सिंह के भतीजे पर ही हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।
गौरतलब है कि पन्नालाल सिंह पटेल जेडीयू के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वे चार बार विधायक रह चुके हैं। पहले समता पार्टी से राजनीति में कदम रखने वाले पटेल बाद में जेडीयू के मजबूत स्तंभ बनकर उभरे।
यह हत्या राजनीतिक गलियारों से लेकर ग्रामीण समाज तक चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 28
Users Yesterday : 24