झारखंड से शराब ला रहा था तस्कर, पंजवारा पुलिस ने चेक पोस्ट पर दबोचा

आठ बोतल विदेशी शराब बरामद, भागलपुर के ननकार गांव का निवासी निकला गिरफ्तार युवक

पंजवारा/बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने गुरुवार को शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को आठ बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की यह कार्रवाई चेक पोस्ट पर चल रही नियमित जांच के दौरान हुई।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड की ओर से पैदल आ रहा एक युवक संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसे जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसके बैग से रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 एमएल की आठ बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। पूछताछ के बाद युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान जितेंद्र कुमार, पिता स्व. महेश मंडल, निवासी – ननकार, परबत्ता थाना क्षेत्र, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया कि शराबबंदी को धता बताने वालों पर पंजवारा थाना प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

रिपोर्ट: ब्रजेश राठौर, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081718
Users Today : 19
Users Yesterday : 42