बौंसी में महावीर जयंती की गूंज, शिशु विद्या मंदिर में श्रद्धा और संस्कार से सजा आयोजन

भगवान महावीर के आदर्शों से गूंजा विद्यालय परिसर, बच्चों ने प्रस्तुत किए प्रेरणादायक विचार
बौंसी/बांका।‌ परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बौंसी में गुरुवार को भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी आचार्य विवेकानंद झा और जयंती प्रमुख रानी मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर भक्ति, श्रद्धा और संस्कार की भावनाओं से सराबोर रहा। कार्यक्रम में भगवान महावीर के जीवन, त्याग, और उनके सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई। बच्चों ने भी भगवान महावीर के आदर्शों से प्रेरित होकर अपने विचार और अनुभव साझा किए, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा।

आचार्य अंजनी कुमार ने भगवान महावीर के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “उनकी शिक्षा हमें संयम, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।” उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे जीवन में इन मूल्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।

कार्यक्रम का समापन भगवान महावीर के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी भैया-बहन, आचार्य बंधु-भगिनी और शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन जयंती प्रमुख रानी मिश्रा एवं सह प्रमुख विकास कुमार द्वारा किया गया।

यह आयोजन न केवल एक धार्मिक उत्सव रहा, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता लाने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी साबित हुआ।

रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081718
Users Today : 19
Users Yesterday : 42