टांड़ा गांव में युवती की संदिग्ध मौत, घर से मिला शव, पिता पर हत्या का आरोप

समस्तीपुर। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के टांड़ा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 20 वर्षीय युवती का शव उसके ही घर से बरामद किया गया। मृतका की पहचान टांड़ा गांव वार्ड संख्या 6 निवासी मुकेश कुमार कुंवर की पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में की गई है। घटना बुधवार देर शाम करीब 9 बजे की है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, युवती की मौत संदिग्ध हालात में हुई है और परिजन शव को गायब करने की कोशिश में लगे थे। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहिउद्दीननगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस सनसनीखेज मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। कुछ विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि युवती की हत्या तीन दिन पहले ही कर दी गई थी, और शव को घर में छुपाकर रखा गया था। यह भी बताया जा रहा है कि इस जघन्य कांड की भनक युवती के किसी रिश्तेदार को लगी, जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को शव की स्थिति और घरवालों के रवैये पर संदेह हुआ, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। वहीं, जब इस संदिग्ध मौत को लेकर थानाध्यक्ष मोहिउद्दीननगर और एसडीपीओ पटोरी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब देखना होगा कि जांच के बाद साक्षी की मौत की गुत्थी सुलझती है या यह मामला किसी और बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।

रिपोर्ट: रामरूप राय, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083663
Users Today : 29
Users Yesterday : 28