शराब माफियाओं की कमर तोड़ी! बाराहाट में 53 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑटो भी जप्त

गैस बॉटलिंग प्लांट के पास रात में चला पुलिस का शिकंजा, शराब माफिया की साजिश नाकाम

बाराहाट/बांका: शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए जिले में धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब की तस्करी पर पुलिस ने एक और बड़ा वार किया है। गुरुवार की रात करीब 9 बजे बाराहाट थाना क्षेत्र के मसुदनपुर स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑटो से 53 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही दो धंधेबाजों को मौके पर ही धर दबोचा गया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के मुटंगा गांव निवासी नक्षत्र हरिजन का पुत्र प्रीतम कुमार और सीताराम दास का पुत्र शंकर कुमार दास के रूप में हुई है। दोनों शराब तस्कर इलाके में लंबे समय से सक्रिय थे और शराब की अवैध खेप पहुंचाने का नेटवर्क चला रहे थे।

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे अवर निरीक्षक परमहंस यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं जब्त ऑटो को भी पुलिस ने थाने में खड़ा कर दिया है।

शराबबंदी के बावजूद धंधेबाजों की हिम्मत, सिस्टम पर सवाल
इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर शराब माफिया किसके सह पर इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं? कौन है वो लोग जो इन तस्करों को संरक्षण दे रहे हैं? जब पूरा प्रदेश शराबबंदी की सख्ती के नाम पर सांस ले रहा है, तब ऐसी खुली तस्करी शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोल रही है।

पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई, लेकिन यह सिर्फ एक सिरा है—सूदखोर शराब माफिया अभी भी पूरी तरह उजागर नहीं हुए हैं।

रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081718
Users Today : 19
Users Yesterday : 42