दिव्यांग जनों ने मनाई बाबा साहब की जयंती, उठाई अधिकारों की मांग

गोगरी में डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि के साथ जिला स्तरीय कमेटी का गठन

खगड़िया/गोगरी। गोगरी के रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान प्रांगण में सोमवार को एसोसिएशन पर्सन विद डिसेबिलिटी के बैनर तले दिव्यांग जनों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि देते हुए सामाजिक न्याय, समानता और दिव्यांग अधिकारों की मजबूती पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने की, जबकि संचालन प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष हृदय यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

अपने संबोधन में प्रवीण कुमार मिश्रा ने कहा, “बाबा साहब ने हमें जो अधिकार दिए हैं, उन्हीं के बल पर 2016 में दिव्यांग अधिकार अधिनियम बना, लेकिन आज भी इसकी कई धाराएं जमीन पर लागू नहीं हो सकी हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिव्यांग जनों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।”

प्रदेश संयुक्त सचिव पवन कुमार पासवान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “राज्य सरकार का उदासीन रवैया दिव्यांग जनों को अंधेरे में धकेल रहा है। हमें शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। दिव्यांग जन आज भी संघर्षरत हैं।”

इस मौके पर जिले स्तर पर नई दिव्यांग कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि यदि शीघ्र अधिकारों का क्रियान्वयन नहीं हुआ, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में संजीव कुमार, सुगंध नारायण प्रसाद, दिलीप पासवान, विनय कुमार मिश्रा, रुदल कुमार, मुकेश महतो, अंजू कुमारी, संदीप पटेल, कुंदन कुमार, प्रिंस कुमार, मधु शर्मा सहित सैकड़ों दिव्यांग जन मौजूद रहे।

सभी ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: मो. साजिद, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081049
Users Today : 18
Users Yesterday : 34