आकाशीय कहर से नवादा में मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

काशीचक में ओलावृष्टि के बीच गिरी बिजली, 15 वर्षीय गौरव की गई जान

नवादा। जिले के काशीचक प्रखंड अंतर्गत सकरा गंज गांव में सोमवार को अचानक बदले मौसम ने कहर बरपाया। तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की घटना में 15 वर्षीय बालक गौरव कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौरव बारिश के दौरान घर के समीप ही मौजूद था, तभी जोरदार आवाज के साथ बिजली गिर गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गौरव की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार में मातम का माहौल है। मौके पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोग प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं और आकाशीय बिजली से सुरक्षा के उपायों को लेकर गंभीर कदम उठाने की अपील की है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083711
Users Today : 17
Users Yesterday : 28