गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड ग्रुप जांच ठप, विद्यार्थियों को हो रही भारी परेशानी

गोगरी/खगड़िया। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड ग्रुप जांच की सुविधा बीते कई दिनों से बंद है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों से ब्लड ग्रुप रिपोर्ट की मांग की जा रही है, लेकिन अनुमंडल अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को निजी जांच घरों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है।

बुधवार को सोनी देवी, अभिषेक कुमार, मीनाक्षी कुमारी और हिमांशु कुमार अस्पताल पहुंचे और पर्ची कटवाकर ओपीडी में चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद ब्लड ग्रुप जांच के लिए जब लैब में गए तो उन्हें बताया गया कि वहां ब्लड ग्रुप की जांच नहीं की जाती। मौके पर मौजूद जदयू के मीडिया प्रभारी रितेश कुमार ने जब लैब में कार्यरत नर्सों से इस संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि जांच के लिए आवश्यक केमिकल पिछले कई महीनों से उपलब्ध नहीं है।

इसके बाद रितेश कुमार ने अस्पताल प्रभारी डॉ. चंद्रप्रकाश से मुलाकात की। अस्पताल प्रभारी ने स्वीकार किया कि बीते 10 दिनों से ब्लड ग्रुप की जांच नहीं हो रही है और विभाग को आवश्यक केमिकल की मांग भेजने की बात कही। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि जांच सुविधा कब तक बहाल होगी।

रितेश कुमार ने कहा कि गोगरी अनुमंडल अस्पताल पर क्षेत्र के लाखों लोगों की स्वास्थ्य संबंधी ज़िम्मेदारी है, और ऐसी बुनियादी सुविधा का बंद होना चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लड ग्रुप जांच बंद होने से आम लोगों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उनसे मनमानी रकम वसूली जाती है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र जांच व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया तो स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, विभाग के सचिव और प्रधान सचिव को लिखित तथा मौखिक रूप से सूचना देकर विभागीय कार्रवाई की मांग की जाएगी।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081042
Users Today : 11
Users Yesterday : 34