एकजुटता की प्रार्थना : मिजोरम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में सशस्त्र बलों के समर्थन में सर्वधर्म सभा

भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में प्रार्थना सभाओं का आयोजन

मिजोरम। भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए रविवार को मिजोरम में सर्वधर्म प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। राज्य के चर्च, मंदिर और मस्जिदों में विशेष प्रार्थना करते हुए श्रद्धालुओं ने सेना की सफलता और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

म्यांमार और बांग्लादेश की सीमा से सटे मिजोरम में ईसाइयों की बहुलता है, लेकिन यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग भी पर्याप्त संख्या में रहते हैं। पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी इसी तरह की एकजुटता सभाएं आयोजित की गईं।

इससे पहले, असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ राजभवन में एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस सभा में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने शांति, एकता और राष्ट्रीय सद्भाव के लिए सामूहिक प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सरमा ने सशस्त्र बलों के साहस और निःस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आतंकवाद को मानवता का दुश्मन बताया।

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने आपातकालीन बैठक बुलाते हुए भारतीय सशस्त्र बलों, राष्ट्रीय नेतृत्व और एकता के प्रति समर्थन व्यक्त किया। बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निष्प्रभावी करने के लिए भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन किया गया।

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और सभी राजनीतिक दलों से भारतीय सेना के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान किया।

रिपोर्ट : दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083683
Users Today : 17
Users Yesterday : 32