बुद्ध पूर्णिमा: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

महात्मा बुद्ध के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान, करुणा और शांति के मार्ग पर चलने की अपील

नई दिल्ली। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में महात्मा बुद्ध के अहिंसा, प्रेम और करुणा के अमर संदेश को मानवता के कल्याण का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा, “बुद्ध की शिक्षाएं समानता, सद्भाव और न्याय जैसे शाश्वत मूल्यों में हमारी आस्था को प्रबल करती हैं। हमें सदाचार का अनुसरण करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भगवान बुद्ध के मध्य मार्ग और दया के सिद्धांत को वर्तमान समय में और भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा, “बुद्ध का जीवन हमें शांतिपूर्ण, दयामय और सामंजस्यपूर्ण समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध का जीवन त्याग और तप का प्रतीक है। “सत्य, समानता और सद्भाव के सिद्धांत पर आधारित भगवान बुद्ध के संदेश विश्व समुदाय के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे,” प्रधानमंत्री ने कहा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने भगवान बुद्ध के जीवन को ‘मनसा, वाचा और कर्मणा’ की त्रिवेणी बताते हुए उनके ज्ञान, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

बसपा प्रमुख मायावती ने भी भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “तथागत गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर सही से चलकर ही लोगों का जीवन सुखी और समृद्ध हो सकता है। उनके ‘अप्प दीपो भवः’ के सिद्धांत से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा।”

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083683
Users Today : 17
Users Yesterday : 32