भारत की सैन्य शक्ति : पाकिस्तान के हर सैन्य सिस्टम को ध्वस्त करने की क्षमता – एयर मार्शल ए.के. भारती

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, PoK में आतंकियों के ठिकानों पर किए सटीक हमले

नई दिल्ली। एयर मार्शल ए.के. भारती ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत के पास पाकिस्तान के हर सैन्य सिस्टम और ठिकानों को पूरी तरह से खत्म करने की क्षमता है। यह बयान हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आया है। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों पर सटीक हमले किए।

भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर के साथ-साथ चकलाला, रफीकी, रहीम यार खान, सरगोधा, भुलारी और जैकबाबाद जैसे प्रमुख ठिकानों को भी निशाना बनाया। ये सभी ठिकाने आतंकी संगठनों के ट्रेनिंग और लॉन्चिंग सेंटर माने जाते थे।

एयर मार्शल भारती ने कहा, “यह कार्रवाई एक सोच-समझकर लिया गया और संतुलित जवाब था, जिसका उद्देश्य दुश्मन को सख्त संदेश देना और क्षेत्र में शांति कायम रखना था। हमने केवल आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया और नागरिक इलाकों को जानबूझकर नुकसान से बचाया।”

भारतीय वायु रक्षा प्रणाली की सतर्कता का प्रदर्शन करते हुए 8 और 9 मई की रात पाकिस्तान द्वारा श्रीनगर और नलिया पर किए गए ड्रोन हमलों को भी नाकाम कर दिया गया। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के एयरबेस, कमांड सेंटर और वायु रक्षा प्रणालियों पर सटीक हमले किए।

एयर मार्शल भारती ने कहा, “भारत ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि हम अपनी सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। हालांकि, हमने रणनीतिक संयम का परिचय देते हुए सैन्य क्षमताओं का ठोस प्रदर्शन किया है।”

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081042
Users Today : 11
Users Yesterday : 34