गया। भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया के परिसर में आयोजित खेलो इंडिया के तहत योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
मंत्री प्रेम कुमार ने कहा, “योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। हमने योग में प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। हमारा उद्देश्य है कि भारत को विश्व में योग गुरु के रूप में स्थापित किया जाए।”
उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का अनमोल उपहार है। यह शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने में सहायक है। योग के आठ प्रमुख सूत्र – यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि – हमारे जीवन को सशक्त और स्वस्थ बनाते हैं।
योग दिवस 2025 का थीम: ‘वन वर्ल्ड, वन हेल्थ’
मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 के योग दिवस का थीम ‘वन वर्ल्ड, वन हेल्थ’ यानी ‘वसुधैव कुटुंबकम’ रखा गया है। उन्होंने कहा, “योग और व्यायाम से शरीर के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों मजबूत होते हैं। प्रदूषण और तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग हमें मानसिक और शारीरिक रूप से निरोगी बनाता है।”
मंत्री ने आगे कहा, “सदियों से यह मान्यता रही है कि योग करने से लंबी उम्र मिलती है। हमें प्रतिदिन 1 घंटे योग कर 24 घंटे निरोग रहने का प्रयास करना चाहिए। जीवन अनमोल है, इसलिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।” मौके पर कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"







Users Today : 17
Users Yesterday : 32