कोचिंग जाने के बहाने निकली युवती की संदिग्ध हालात में मौत, बाइक सवार अस्पताल के गेट पर छोड़कर हुआ फरार

समस्तीपुर। सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के पास रविवार को एक युवती को गंभीर हालत में बाइक सवार व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे छोड़कर फरार होने की घटना ने सनसनी फैला दी। सुरक्षा गार्ड ने तत्काल उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी गंगा प्रसाद सिंह की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुशबू इंटर की पास आउट छात्रा थी और समस्तीपुर में कोचिंग के लिए नियमित रूप से आती-जाती थी। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर को वह किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक पर निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और बाइक सवार की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपित का सुराग मिल जाएगा।

रिपोर्ट: रामरूप राय, दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083683
Users Today : 17
Users Yesterday : 32