नगर प्रखंड में बीस सूत्री की बैठक रही हंगामेदार, विधायक मनोरमा देवी ने उठाए विकास के मुद्दे

खराब नल-जल, भ्रष्टाचार और योजनाओं की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल

गया (नगर प्रखंड)। नगर प्रखंड के चंदौती स्थित सभागार में गुरुवार को बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हंगामेदार रही। बैठक की शुरुआत बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने फीता काटकर की। इस दौरान प्रखंड प्रमुख सुचिता रजनी, उप प्रमुख सतीश पटेल, बीडीओ राकेश रंजन, कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद काशिफ अंसारी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता विधायक मनोरमा देवी ने की, जबकि संचालन समिति सदस्य रंजीत कुशवाहा ने किया। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को विस्तार से रखा। पेयजल संकट, आयुष्मान भारत योजना की धीमी रफ्तार, राशन कार्ड में गड़बड़ी, महिला संवाद कार्यक्रम और वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।

प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रंजन ने स्पष्ट किया कि विकास के किसी भी मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या अनियमितता बरतने वाले पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी ने नल-जल योजना और चापाकलों की खराब स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं, जबकि धरातल पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है। पदाधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट मांझी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि यदि इस तरह के पदाधिकारी बने रहेंगे तो सरकार की छवि धूमिल होगी।

बैठक के अंत में विधायक मनोरमा देवी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया ताकि नगर प्रखंड का विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ सके।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083563
Users Today : 10
Users Yesterday : 24