रहीमपुर मध्य में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

देशभक्ति नारों से गूंज उठा इलाका, जनसैलाब ने जताया सेना के प्रति सम्मान

खगड़िया। भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत में बुधवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उत्क्रमित उच्च विद्यालय नन्हकू मंडल टोला के प्रांगण से आरंभ हुई यह यात्रा पंचायत के विभिन्न वार्डों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर में ही संपन्न हुई।

इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण दक्षिणी अजय कुमार चौधरी, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई एवं जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, शहीद जवान अमर रहें जैसे गगनभेदी नारों से क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा।

सेना के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय दिया है। इससे देश के दुश्मनों के हौसले पस्त हो गए हैं।

वहीं, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल सेना की ताकत का प्रतीक है, बल्कि पहलगाम में हुए निर्दोष भारतीय सैलानियों के संहार का करारा जवाब भी है। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि इस सफलता से भविष्य में किसी भी भारतीय नागरिकों की जान पहलगाम जैसे बर्बर आतंकी हिंसा की भेंट न चढ़ पायेगी।

प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, भाजपा प्रवक्ता प्रो. अरविंद कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेणु कुमारी, पंचायत समिति सदस्य अमला देवी,पंसस प्रतिनिधि संजय शर्मा, शिक्षक हीरालाल शास्त्री, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष रंजन साह, नवयुवक संघ अध्यक्ष रघुवंश यादव, मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर, कन्हैया पासवान, मुरारी पासवान, कन्हैया तिवारी, महेश्वर यादव, उमाकांत यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, उत्क्रमित उच्च विद्यालय नन्हकू मंडल टोला एवं कन्या मध्य विद्यालय दुर्गापुर के छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे।

तिरंगे की शान और सेना के सम्मान में आयोजित इस यात्रा ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते हुए लोगों के दिलों में गर्व और उत्साह भर दिया।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081713
Users Today : 14
Users Yesterday : 42