भगवान श्रीराम के प्रतीक चिन्ह से हुआ स्वागत, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का गया में सम्मान

गया। ज्ञान, मोक्ष और भगवान विष्णु की पावन धरती गया में आज एक विशेष क्षण देखने को मिला, जब बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री परम आदरणीय श्रवण कुमार का भव्य स्वागत भगवान श्रीराम के प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। यह अभिनंदन युवा जदयू गया जिला उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सदस्य रंजीत कुशवाहा द्वारा किया गया।

यह कार्यक्रम गया सर्किट हाउस में आयोजित हुआ, जहाँ श्री कुशवाहा ने मंत्री को भावपूर्ण सम्मान देते हुए कहा कि गया की धरती पर भगवान राम का प्रतीक सौंपना उनके लिए गर्व का विषय है। रंजीत कुशवाहा वर्तमान में न केवल युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष हैं, बल्कि अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत, गया के जिला अध्यक्ष, रिटेलर उर्वरक विक्रेता संघ के अध्यक्ष एवं नगर गया के रोगी कल्याण समिति के सदस्य के रूप में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

यह कार्यक्रम सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की और मंत्री के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081713
Users Today : 14
Users Yesterday : 42