पंखे का स्विच लगाते वक्त करंट से झुलसी 7 साल की करिश्मा, इलाज के दौरान बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

बेलदौर/खगड़िया। नगर पंचायत बेलदौर के खर्रा वासा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सात वर्षीय करिश्मा कुमारी की करंट लगने से मौत हो गई। करिश्मा अपने घर में लगे पंखे का स्विच लगा रही थी, तभी हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, मिथलेश साह की पुत्री करिश्मा कुमारी सोमवार की दोपहर लगभग चार बजे घर में पंखे का स्विच बोर्ड छू रही थी। इसी दौरान बाएं हाथ की कनिष्ठा (छोटी) उंगली में करंट लग गया, जिससे वह जोर से चीख पड़ी और बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के क्रम में ही उसे मृत घोषित कर दिया।

करिश्मा अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने अपने अधीनस्थ कर्मियों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।

गांव में मासूम करिश्मा की मौत से शोक की लहर फैल गई है। लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं और परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081713
Users Today : 14
Users Yesterday : 42