ग्राम कचहरी में उठा घरेलू विवाद, बेटी-दमाद को पिता ने दी पांच साल की मोहलत

गोगरी के ग्राम कचहरी में तीन मामलों की सुनवाई, दो का निष्पादन, एक की अगली तिथि तय

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर ग्राम कचहरी में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से दो मामलों का निष्पादन आपसी सहमति से कर लिया गया, जबकि एक मामले में स्थलीय जांच के बाद अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।

पहला मामला रामपुर वार्ड नं-01 निवासी मोहम्मद ईदरीश द्वारा दर्ज कराया गया था। उन्होंने अपनी पुत्री नूझत खातून और दामाद जफर आलम के खिलाफ एक लाख रुपये लेने के बावजूद घर खाली नहीं करने की शिकायत की थी। दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर उपस्थित कराया गया। सुनवाई में पुत्री और दामाद ने पांच वर्षों तक घर में रहने की अनुमति मांगी, जिस पर पिता ने सहमति जताई और आपसी सहमति पत्र बनाकर मामला निष्पादित कर दिया गया।

दूसरा मामला मोहम्मद महजूद की पत्नी रसीना खातून द्वारा अपने पति सहित आधा दर्जन लोगों पर बेवजह मारपीट और झूठे आरोप लगाने को लेकर दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं और बांड पेपर भरवाकर मामला सुलझा लिया गया।

तीसरा मामला फतेहपुर गांव की प्रतिमा देवी द्वारा अपने पड़ोसी कमलजीत पंडित पर रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर किया गया। दोनों पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय जांच हेतु पंचों की टीम गठित की गई और अगली सुनवाई की तिथि तय की गई।

सरपंच नूर आलम ने कहा कि ग्राम कचहरी के माध्यम से अब लोग न्याय की उम्मीद लेकर सीधे जनता दरबार में पहुंच रहे हैं। पंचायत स्तर पर मामलों का निष्पादन कर समाज में सौहार्द और न्याय व्यवस्था की भावना को बल मिल रहा है।

इस अवसर पर ग्राम कचहरी सचिव सोनी प्रियंका, पंच सदस्य प्रेमलता कुमारी, पुष्पा देवी, रुबी देवी, मोबिना खातून, निरंजन पंडित, दीप नारायण ठाकुर, जयगीता देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081669
Users Today : 12
Users Yesterday : 52