बेलदौर नगर पंचायत में हल्की बारिश ने खोल दी व्यवस्था की पोल, जलजमाव से लोग परेशान

होल्डिंग टैक्स वसूली पर सक्रिय प्रशासन, लेकिन नाला-जलनिकासी की सुध नहीं

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। बेलदौर नगर पंचायत क्षेत्र में हल्की बारिश भी अब विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर रही है। मंगलवार को दोपहर करीब 4 बजे हुई मूसलधार बारिश के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आदर्श थाना चौक और जमैय्या टोल सहित कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। हल्की बारिश होते ही नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। लेकिन इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन सिर्फ होल्डिंग टैक्स वसूली में ही सक्रिय नजर आता है।

जन स्वराज के कार्यकर्ता डॉ. नितीश कुमार, समाजसेवी संजय शर्मा, मिथिलेश कुमार मिट्ठू, गौतम कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति और लूट-खसोट हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं सड़क बनी है, वह एक साल भी नहीं टिक पा रही और टूटने की कगार पर है।

स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के बजाय नगर पंचायत कर्मियों को टैक्स वसूली में लगाया जाता है। लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है।

ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि यदि नगर पंचायत ने जलनिकासी और नाला सफाई जैसे बुनियादी कार्यों पर ध्यान नहीं दिया, तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081669
Users Today : 12
Users Yesterday : 52