करंट लगने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खगड़िया के सलारपुर गांव की घटना, खेलते वक्त बिजली के तार की चपेट में आई बच्ची

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में मंगलवार की दोपहर एक मासूम बच्ची की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान राजेश कुमार की डेढ़ वर्षीय पुत्री जागृति कुमारी के रूप में हुई है।

सांकेतिक तस्वीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को जागृति अपने घर में खेल रही थी, तभी वह अचानक बिजली के एक खुले तार के संपर्क में आ गई। जब तक मां की नजर पड़ी, तब तक वह बिलकुल बेहोश हो चुकी थी। परिजनों ने तत्काल बच्ची को बाइक से परबत्ता सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी।

सीएचसी प्रभारी डॉ. कशिश ने बताया कि बच्ची की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी, इसलिए उसे घर भेज दिया गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि खुले और झूलते तार अक्सर दुर्घटना का कारण बनते हैं, जिन्हें लेकर बिजली विभाग को सतर्क रहना चाहिए।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, जहां छोटी-छोटी लापरवाहियां मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ रही हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081666
Users Today : 9
Users Yesterday : 52