गोगरी पुलिस की गश्ती के दौरान कार्रवाई, ब्रेथ एनालाइज़र से हुई शराब की पुष्टि
दैनिक बिहार पत्रिका, गोगरी (खगड़िया)। गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार में मंगलवार की रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गश्ती दल ने गिरफ्तार कर लिया।
अपर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस ने एक युवक को शराब के नशे में उपद्रव करते हुए पाया। उसे तत्काल हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां ब्रेथ एनालाइज़र से जांच के बाद शराब सेवन की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार युवक की पहचान जमालपुर निवासी मुरारी साह के रूप में की गई है।
गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शराब सेवन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"
Post Views: 403








Users Today : 10
Users Yesterday : 24