खगड़िया में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मिट्टी ढोते समय हुआ हादसा, मृतक की पत्नी और दो मासूम बच्चों के सामने भरण-पोषण का संकट

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा मोहल्ले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के भदास गांव निवासी पलटन महतो के 27 वर्षीय पुत्र मनखुश कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि मनखुश ट्रैक्टर से मिट्टी लेकर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में बने एक गड्ढे में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मनखुश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खासकर पत्नी और दो छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार में गहरी चिंता व्याप्त है। मनखुश ही परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, ऐसे में अब उसके असामयिक निधन से भरण-पोषण का संकट गहरा गया है।

नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083563
Users Today : 10
Users Yesterday : 24