गोगरी में नए अनुमंडल कार्यालय भवन का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

प्रखंड प्रमुख अशोक पंत और एसडीपीओ रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया शिलापट अनावरण

गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पुलिस अनुमंडल कार्यालय परिसर में गुरुवार को नए अनुमंडल कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से शिलापट का अनावरण कर भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख अशोक पंत ने बताया कि गोगरी का पुराना अनुमंडल कार्यालय जर्जर अवस्था में था और जगह की भी कमी महसूस हो रही थी। आमजन को बेहतर सेवा देने और कार्य संस्कृति को आधुनिक ढांचे में लाने के उद्देश्य से नया कार्यालय भवन निर्माण की जरूरत महसूस की गई। षष्ठम वित्त आयोग के तहत पंचायत समिति मद से 11 लाख 39 हजार 500 रुपये की लागत से यह नया भवन बनाया गया है, जिसमें शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में पसराहा समिति सदस्य पवन कुमार, झिकटिया समिति के कन्हैया कुमार सिंह और उदय राम, शेरचकला पंचायत समिति प्रतिनिधि चंदेश्वरी यादव और सोनू ठाकुर, दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता आरिफ अराफात, समाजसेवी नरेश यादव, प्रखंड कर्मी गोपाल कुमार, अमर दास, जवाहर यादव, दीपक यादव सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल को प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। उम्मीद जताई जा रही है कि नए कार्यालय के शुरू होने से आमजन को अपने कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी और प्रशासनिक कार्यों की गति भी तेज़ होगी।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083588
Users Today : 10
Users Yesterday : 25