करूआमोड़ में शिव मेडिकल में बच्चे की इलाज के दौरान मौत, लोगों में आक्रोश

चौथम (खगड़िया)। प्रखंड के करूआमोड़ चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम शिव मेडिकल में इलाज के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय समाजसेवियों और पत्रकारों पर मामले को मैनेज करने के आरोप लग रहे हैं।

राजीव झा उर्फ ललन ने आरोप लगाया कि जिस मेडिकल में यह हादसा हुआ, वह वर्षों से बिना मान्यता के संचालित हो रहा है। लेकिन प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पत्रकारों की चुप्पी यह दर्शाती है कि सब कुछ मिलीभगत से चल रहा है। उन्होंने कहा, “अगर किसी बड़े अधिकारी या रसूखदार का बच्चा होता तो क्या वे भी मैनेज करते?”

राजीव झा ने आगे कहा कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर इस घटना की जानकारी और वीडियो शेयर करने के बाद ही चौथम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अन्यथा स्थानीय प्रभावशाली लोग मामले को दबाने में जुटे थे।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर कब स्वास्थ्य विभाग ऐसे अवैध रूप से चल रहे मेडिकल सेंटरों पर कार्रवाई करेगा? उन्होंने घटना को “पंचवी घटना” बताते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

स्थानीय लोगों की मांग

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस मेडिकल के संचालन की जांच, संचालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, लोग यह भी कह रहे हैं कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं फिर दोहराई जाएंगी।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083777
Users Today : 2
Users Yesterday : 25