बिहार में व्यवसायियों पर हमले से दहशत, व्यापारिक जगत में उभरा आक्रोश

गोपाल खेमका की हत्या और सिवान हत्याकांड ने सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

पटना/सिवान/भागलपुर। राजधानी पटना में शुक्रवार को प्रसिद्ध व्यवसायी गोपाल खेमका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या और उसी दिन सिवान में छह लोगों पर जानलेवा हमला, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई — इन दोनों घटनाओं ने बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के व्यापारिक जगत में गहरा सदमा और आक्रोश पैदा कर दिया है।

भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजीव कुमार ‘लालू’ शर्मा ने इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है और बिहार सरकार तथा प्रशासन सुरक्षा देने में विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि बीते 6 वर्षों में राजधानी पटना में एक ही परिवार के पिता और पुत्र की हत्या कर दी गई, जो बिहार में कानून व्यवस्था की बदहाली का स्पष्ट संकेत है।

श्री शर्मा ने चेताया कि यदि प्रशासन ने अब भी कठोर और निर्णायक कदम नहीं उठाए, तो व्यापारियों का बिहार से पलायन एक बार फिर तेज़ी पकड़ सकता है। उन्होंने कहा कि व्यवसायी वर्ग राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ है, और यदि उन्हें सुरक्षा का भरोसा नहीं मिला, तो निवेश और कारोबार दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

उन्होंने सरकार से मांग की कि अपराधियों पर बिना भेदभाव के कड़ी कार्रवाई हो, उनके राजनैतिक या सामाजिक रसूख की परवाह किए बिना कानून का डंडा चले, ताकि प्रदेश में कानून का राज बहाल हो सके। साथ ही, आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा मिलना चाहिए।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081711
Users Today : 12
Users Yesterday : 42