राजद नेत्री रंजना कुमारी ने बिशनपुर में चलाया जनसंपर्क अभियान

तेजस्वी सरकार बनी तो हर महिला को ₹2500, गैस ₹500 में और 200 यूनिट मुफ्त बिजली: रंजना कुमारी

बरारी (कटिहार)। राजद नेत्री रंजना कुमारी ने रविवार को बरारी प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर आम लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और राजद की भावी योजनाओं की जानकारी दी।

रंजना कुमारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि बिहार में राजद की सरकार बनती है, तो “हर माह महिलाओं को ₹2500 की सहायता राशि, ₹500 में गैस सिलेंडर और हर परिवार को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली” दी जाएगी। उन्होंने युवाओं को रोजगार और नौकरी देने की बात को भी प्रमुखता से उठाया।

इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विकास मॉडल की भी चर्चा की और बताया कि उनकी सरकार बनी तो सिंचाई, दवाई, पढ़ाई, कार्रवाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से काम होगा। उन्होंने कहा कि “आज हालात इतने बदतर हैं कि बिना रिश्वत दिए किसी सरकारी दफ्तर में काम नहीं होता। यह सिस्टम बदलना होगा।”

रंजना कुमारी ने राज्य में उद्योग निवेश, स्वरोजगार और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नीति को राजद का मुख्य एजेंडा बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर वोट करें।

जनसंपर्क अभियान के दौरान इंजीनियर अशोक यादव, बेचन पासवान, राम सकल मंडल, मोहम्मद आरिफ, गोपाल यादव, बमबम यादव, प्रवीण यादव, अवधेश यादव समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों में भी इस अभियान को लेकर उत्साह देखा गया।

रिपोर्ट: राणा सिंह, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083788
Users Today : 13
Users Yesterday : 25