गोगरी जमालपुर के श्याम मंदिर में आरती बनी विवाद की वजह, पुजारी बोले – “सनातन धर्म के ही कुछ लोग बन बैठे हैं दुश्मन”

हनुमान कुटी श्याम मंदिर में होती है भजन-आरती, कुछ परिवार को हो रही परेशानी; पुजारी मुरारी पोलीवाला ने जताई नाराजगी

खगड़िया । जिले के गोगरी-जमालपुर वार्ड 21 स्थित यूनियन बैंक के पास हनुमान कुटी श्याम मंदिर इन दिनों एक अलग ही पहचान बना रहा है। यह मंदिर न केवल श्याम बाबा की भव्य प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां हनुमान जी और मां नारायणी की भी भक्ति की जाती है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां मनोकामना पूर्ति के लिए पहुंचते हैं। विशेष बात यह है कि मंदिर में मां नारायणी को झाड़ू, नमक, दो लड्डू और पांच पेड़े अर्पण करने की परंपरा है।

मंदिर के निज पुजारी मुरारी पोलीवाला ने बताया कि बीते पांच वर्षों से यहां अखंड दीपक जल रहा है और प्रत्येक शुक्ल पक्ष की एकादशी को भव्य आयोजन किया जाता है। प्रतिदिन सुबह 10 से 10:30 बजे तक और शाम 07 से 07:15 व 08 बजे से 08:15 तक भजन-आरती होती है, जो मात्र 10 से 15 मिनट चलती है।

हालांकि, यह धार्मिक आयोजन अब विवाद का विषय बन गया है। पुजारी मुरारी पोलीवाला ने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरती-भजन से हो रहे ‘शोर’ का हवाला देकर स्थानीय कुछ लोग अक्सर उन्हें धमकाते हैं और कहते हैं कि अगर यह सब बंद नहीं हुआ तो परिणाम गंभीर होंगे।

पुजारी ने यह भी आरोप लगाया कि “आज कुछ लोग सनातन धर्म का हिस्सा होकर भी उसी के दुश्मन बन बैठे हैं।” उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मंदिर आस्था का केंद्र है और यहां की परंपरा, पूजा-अर्चना को रोकने का प्रयास करना धार्मिक भावना पर चोट पहुंचाने जैसा है।

इस पूरे विवाद को लेकर क्षेत्र में चर्चा गर्म है। जहां एक ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर की धार्मिक गतिविधियों के पक्ष में हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानीय परिवार इसे असुविधाजनक बता रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि स्थानीय प्रशासन इस धार्मिक और सामाजिक टकराव को किस प्रकार सुलझाता है, ताकि आस्था भी बनी रहे और सौहार्द भी।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080237
Users Today : 32
Users Yesterday : 45