Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

चांदन में बालू माफियाओं पर पुलिस की करारी चोट — ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

बांका।  जिले के चांदन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार देर रात अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा और जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना अध्यक्ष विष्णु देव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गोपडीह बालू घाट पर छापेमारी कर एक सूराज कंपनी का बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया।

पुलिस के अचानक पहुंचने पर ट्रैक्टर चालक, जो बालू माफियाओं से जुड़ा बताया जा रहा है, अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। यह कार्रवाई उस समय हुई जब लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बालू माफिया पुलिस को चकमा देकर चोरी-छिपे घाट से बालू उठा रहे हैं। हाल ही में इसी बालू कारोबार को लेकर क्षेत्र में मारपीट की घटनाएं भी हुई थीं, जिनकी खबरें मीडिया में प्रमुखता से आई थीं।

थाना अध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई इस छापेमारी में जब्त ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है, और पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि अवैध खनन करने वालों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट: उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62