वैश्य समाज ने राजनीतिक भागीदारी को लेकर भरी हुंकार, 24 अगस्त को गांधी मैदान में विशाल सम्मेलन

गया। गया जिला वैश्य समाज ने अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी की अनदेखी के खिलाफ बड़ा ऐलान कर दिया है। टेकारी रोड स्थित संजू साव के निजी आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में संयोजक राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 24 अगस्त (रविवार) को गांधी मैदान, गया में वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में सहसंयोजक संजीव कुमार, संजू साव, रणधीर केसरी, संतोष कुमार गुप्ता, लालजी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दल वैश्य समाज की अनदेखी कर रहे हैं। यदि राजनीतिक दल वैश्य समाज को उचित भागीदारी नहीं देंगे तो वैश्य समाज अपनी मजबूती दिखाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार उतारने पर मजबूर होगा।

संजू साव ने कहा कि वैश्य समाज अब हक और अधिकार की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। वहीं, राजू बरनवाल ने बताया कि इस सम्मेलन में करीब पचास हजार महिला-पुरुष वैश्य समाज से जुड़कर एकजुटता का परिचय देंगे। सम्मेलन के जरिए सभी दलों को यह संदेश दिया जाएगा कि वैश्य समाज की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर संजू साव अध्यक्ष गया जिला तैलिक साहू सभा, लालजी प्रसाद हलवाई समाज, बबलु विश्वकर्मा (जिला अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज), नैना कुमारी (जिला परिषद अध्यक्ष) के पति सरदार जी, रंधीर केसरी, सतीश कुमार केसरी, अर्जुन प्रसाद, संजीव कुमार संजय (अध्यक्ष कानु समाज), महेंद्र शर्मा, शंकर साव, नरेश कानु, गोपाल पटवा, पार्षद मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित थे।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081707
Users Today : 8
Users Yesterday : 42