छह माह से जमीन कंप्यूटर पर नहीं चढ़ा, परेशान होकर वृद्ध काट रहे चक्कर
खगड़िया। अंचल कार्यालय में दलालों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। परबत्ता थाना क्षेत्र के कर्णा गांव निवासी 75 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति से जमीन कंप्यूटर पर चढ़ाने के नाम पर पांच हजार रुपये लिए गए, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार वृद्ध की करीब दो बीघा दस कट्ठा जमीन बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघौन मौजा अंतर्गत थलाहा बहियार में स्थित है। जमीन को कंप्यूटर पर दर्ज कराने के लिए बेलदौर के ही दीपक कुमार ने रुपये लिए थे। वृद्ध व्यक्ति का आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद अब तक काम अधूरा है और वे लगातार अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि दीपक कुमार खुद को हल्का कर्मचारी बताते हुए भरोसा दिलाया था कि वह जमीन को कंप्यूटर पर चढ़ा देगा। लेकिन बार-बार अंचल कार्यालय जाने के बावजूद अंचलाधिकारी अमित कुमार से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। वृद्ध व्यक्ति का कहना है कि कई बार प्रयास के बावजूद अंचलाधिकारी किसी अन्य कार्य से दफ्तर में नहीं रहते, जिसके चलते उन्हें बिना काम के ही लौटना पड़ता है।
वहीं, जब पीड़ित दीपक कुमार को खोजने जाते हैं तो वह अपने दुकान पर भी नहीं मिलता। इससे वृद्ध व्यक्ति बेहद परेशान हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 0
Users Yesterday : 34