खगड़िया। बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने गुरुजनों को कलम व पुष्प भेंटकर आशीर्वाद लिया।
शिक्षकों ने इस मौके पर बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा और संस्कार की अहमियत बताई। वहीं, स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कई विद्यालयों में म्यूजिकल भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।
ज्ञान भारती विद्या निकेतन के डायरेक्टर सह समाजसेवी, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक माधव कुमार, भैंसा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, श्रवण कुमार सहित दर्जनों शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समीप केक काटा और बच्चों के बीच वितरित किया।
इस अवसर पर समाजसेवी ऋषभ कुमार ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है, माता-पिता के बाद गुरु का ही स्थान सर्वोच्च माना जाता है।
उधर, एकलव्य इंटर साइंस के डायरेक्टर संगीत कुमार बंटी ने शिक्षक दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में गुलशन कुमार, प्रिंस कुमार, कृष्ण वर्मा, बृजेश कुमार, कशिश कुमारी, रिमझिम कुमारी, रोशनी कुमारी, ममता कुमारी, प्रेम कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे।
रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 7
Users Yesterday : 42