गया (बिहार)। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ पटना के आह्वान पर गया इकाई के सैकड़ों कार्यपालक सहायकों ने शुक्रवार को शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च गांधी मंडप से शुरू होकर रायकाशी नाथ मोड़, समाहरणालय गया होते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) कार्यालय तक पहुंचा।
मार्च के दौरान कार्यपालक सहायकों ने हाथों में अपनी मांग पत्र की छायाप्रति और जलती हुई मोमबत्तियां थामी हुई थीं। इस दौरान वे अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाते रहे। इन संविदा कर्मियों की प्रमुख मांग है कि राज्य सरकार उन्हें नियमित करे और वेतनमान दे।
जिलाध्यक्ष सुरज मिश्रा ने कहा कि सरकार न तो मानदेय बढ़ा रही है और न ही नियमितीकरण कर रही है। जबकि बिहार में कुछ संविदा कर्मियों को नियमित किया गया है और कुछ का मानदेय दोगुना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी 11 सूत्री मांगें हैं, जिनमें योग्यता मैट्रिक से इंटर करने, सेवा से हटाए गए सहायकों की बहाली, आकस्मिक मृत्यु पर 40 लाख रुपये मुआवजा, पूर्व हड़ताल में की गई कटौती की वापसी आदि शामिल हैं।
इस मौके पर जिला सचिव अशोक कुमार नीरज, जिला मीडिया प्रभारी प्रियदर्शन कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय कुमार, अमित कुमार, मदन कुमार, विवेक नंदन, सोमा कुमारी, अनिता कुमारी, पूजा कुमारी, राजीव कुमार, विकास कुमार, प्रीतम नारायण और अजय कुमार सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यपालक सहायक मौजूद रहे।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"









Users Today : 2
Users Yesterday : 17