नालंदा। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को हरनौत प्रखंड के कोलावां पंचायत स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेता कुमारी चंद्रप्रभा की दुकान की जांच की गई। जांच में ई-पाॅश मशीन के अनुसार खाद्यान्न का भारी घोटाला सामने आया। अधिकारियों को दुकान से 961 किलो गेहूं कम मिला, वहीं 284 किलो चावल अधिक बरामद हुआ, जिसे लाभुकों की हकमारी कर कालाबाजारी की नीयत से छिपाकर रखा गया था।
जांच के दौरान उपस्थित लाभुकों ने भी विक्रेता पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए। आपूर्ति निरीक्षक हरनौत ने विस्तृत जांच कर स्पष्ट प्रतिवेदन दिया और अनियमितता की पुष्टि की। इस आधार पर विक्रेता कुमारी चंद्रप्रभा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 7 के तहत स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 0
Users Yesterday : 34