गोगरी नगरपरिषद की लापरवाही! 15 साल से जलजमाव की समस्या में डूबी दरगाह जाने वाली मुख्य सड़क

राइन टोला से दरगाह मौलाना जकरिया शाहब तक जाने का रास्ता दलदल में तब्दील, लोगों का जीना मुहाल

खगड़िया/गोगरी। नगरपरिषद क्षेत्र अंतर्गत दरगाह मौलाना जकरिया शाहब जाने वाली मुख्य गली पिछले 15 वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रही है। राइन टोला से दरगाह को जोड़ने वाला यह मार्ग गोगरी जमालपुर मुख्य सड़क से कब्रिस्तान होते हुए जीएन बांध तक जाता है और 24 घंटे चालू रहने वाला मुख्य रास्ता है। इसके बावजूद इस पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में तो यह गली पूरी तरह तालाब में तब्दील हो जाती है, वहीं धूप में भी गंदे पानी और बदबू से हाल बेहाल रहता है। लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही के दौरान बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं तक, सभी इस समस्या की मार झेल रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी वार्ड नंबर 13 की गलियों में जलजमाव और गंदगी का मामला उठाया गया था, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब राइन मोहल्ले के लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक उन्हें इस दलदल भरे रास्ते से गुजरने की मजबूरी झेलनी पड़ेगी।

ग्रामीणों ने नगरपरिषद प्रशासन से तत्काल नाली और जलनिकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083722
Users Today : 7
Users Yesterday : 21