Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

गया में पितृपक्ष मेला: श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सख्त हुई परिवहन विभाग की निगरानी

ओवरलोडिंग और मनमानी किराया वसूलने पर फाइन, कई वाहन जब्त; बाहरी टोटो पर रोक की उठी मांग

गया। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में उमड़े श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार खुद लगातार सड़कों पर उतरकर वाहनों की जांच कर रहे हैं।

जहां भी यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत मिल रही है, वहां संबंधित वाहन चालकों से फाइन वसूला जा रहा है और कई वाहनों को जप्त भी किया गया है। साथ ही भीड़-भाड़ और जाम की समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग चौक-चौराहों और जाम वाले स्थलों पर वाहनों को कतारबद्ध करवा रहा है, ताकि ट्रैफिक सुचारू बना रहे।

इधर, शहरवासियों और श्रद्धालुओं ने बाहरी टोटो पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि नालंदा, बिहारशरीफ, राजगीर आदि शहरों से आने वाले टोटो चालक मेला के दौरान यात्रियों को परेशान करते हैं और मनमाना किराया वसूलते हैं। इस पर अंकुश लगाए जाने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082082
Users Today : 15
Users Yesterday : 62