पंजवारा/बांका । पंजवारा थाना क्षेत्र के बनिया टोला में एक व्यक्ति के साथ ठगी का मामला सामने आया है। एक बाइक सवार युवक ने खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर एक सिलेंडर लौटाने का बहाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे। प्रकाश साह सारा एचपी गैस एजेंसी से एलपीजी सिलेंडर लेकर घर लौटे थे।
कुछ देर बाद, एक बाइक सवार युवक उनके घर पहुंचा। युवक ने खुद को एजेंसी का कर्मचारी बताया और कहा कि सिलेंडर के मिलान में गड़बड़ी है। युवक ने प्रकाश साह से सिलेंडर वापस करने के लिए कहा। तो उन्होंने विश्वास कर भरा हुआ सिलेंडर युवक को दे दिया। युवक भरा हुआ सिलेंडर लेकर जाने लगा और प्रकाश साह को पीछे से आने को कहा।
जब प्रकाश साह एजेंसी पहुचे तो वहां के कर्मी ने कहा कि उन्होंने किसी को भी उनके पास नहीं भेजा। तब जाकर प्रकाश साह को अपने साथ ठगी होने का पता चला। जिसके बाद थाने में मामले कि सिकायत कि गयी है फ़िलहाल पुलिस मामले कि पड़ताल में जुटी है। आपको बता दें कि यह एक सामान्य ठगी का तरीका है, जिसमें जालसाज गैस एजेंसी के कर्मचारी बनकर लोगों से उनके सिलेंडर या पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं।
ऐसे मामलों में सतर्क रहना और बिना एजेंसी से पुष्टि किए किसी भी अपरिचित व्यक्ति को सिलेंडर या पैसे देने की आवश्यकता नहीं है।
रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 2
Users Yesterday : 28