फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, जदयू के राजनीतिक सलाहकार ओमकार यादव ने खेलकर भरी खिलाड़ियों में ऊर्जा

चांदन/बांका । दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर जागृति युवा क्लब, मेहिया सिमर के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बेलहर विधानसभा के जदयू राजनीतिक सलाहकार सह भावी विधायक प्रत्याशी ओमकार यादव ने फुटबॉल खेलकर किया।

इस मौके पर समाजसेवी पलटन यादव, जदयू अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सोनेलाल हेंब्रम, आनंदपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार, दक्षिणी बार्ने पंचायत के मुखिया तुलसी रजक और उत्तरी बार्ने पंचायत के सरपंच हरेश ठाकुर सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जागृति युवा क्लब के महेश्वर मुर्मू ने की। खिलाड़ियों ने ओमकार यादव का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। शुभारंभ के बाद ओमकार यादव ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लिया और उन्हें बेहतर खेल के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 2025 से 2030 तक फिर से नीतीश सरकार बनने जा रही है। वहीं समाजसेवी पलटन यादव ने भी विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया।

क्लब अध्यक्ष महेश्वर मुर्मू ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों के बीच मुकाबला हो रहा है। पहले दिन सातों बनाम जमनी, ब्लैक टेल्को बनाम भालवाही, कदुआतरी बनाम मथरिया, बासमता बनाम मरांडी स्टार्ट, जग्गुडीह बनाम मायथान, राजा बाजार बनाम डुमरिया और तेतरकोला बनाम बट पहाड़ के बीच मैच खेले गए। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 5 अक्टूबर को होगा।

रिपोर्ट :- उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081031
Users Today : 0
Users Yesterday : 34