बौंसी/बांका। बौंसी स्थित जिला पंचायती राज संसाधन केंद्र में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम में अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ कुमार रवि, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर, प्रखंड प्रमुख नीतू हेंब्रम, थाना अध्यक्ष राज रतन सहित कई जनप्रतिनिधि व कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अमित कुमार को अंगवस्त्र, मोमेंटो, फूलों का गुलदस्ता और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास कार्यों को निरंतर गति देने का कार्य किया है। उपस्थित लोगों ने उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं।
बताया गया कि अमित कुमार का तबादला भागलपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड में किया गया है। प्रखंड के शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंड कर्मियों ने भावुक होकर विदाई दी।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सरिता कुमारी, उप प्रमुख प्रकाश चौधरी, मॉडर्न इंस्टिट्यूट के नदीम अख्तर, मनोज मिश्रा, प्रफुल्ल कुमार यादव, मुखिया उपेंद्र मंडल, शिक्षक शिवेंद्र कृष्ण पांडेय, दिलीप झा सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 0
Users Yesterday : 34