भागलपुर: मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी व सामान चोरी, एक साल में 10 से अधिक बार हो चुकी वारदात

भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द स्थित मड़वानाथ मंदिर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी में रखे नगद रुपए, घंटी और अन्य सामान चोरी कर लिए।

जानकारी के अनुसार, मंदिर में सो रहे पवन कुमार को एक युवक ने धमकाकर बाहर भेज दिया। इसके बाद चोरों ने बिजली काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए और जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोप लगाया गया कि चोरी की इस घटना में स्थानीय मोहल्ले के कुछ युवक शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि मड़वानाथ मंदिर में पिछले एक साल में 10 से अधिक बार चोरी हो चुकी है। करीब एक महीने पहले भी दान पेटी से नकदी चोरी की गई थी। स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस को लिखित शिकायत दी है, लेकिन लगातार चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

मधुसूदनपुर थाना अध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, भागलपुर 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083623
Users Today : 17
Users Yesterday : 28