वरिष्ठ अधिवक्ता की हरकत पर वकीलों में आक्रोश, गोगरी में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की आपात बैठक

सुप्रीम कोर्ट में नारेबाज़ी और जूता फेंकने की कोशिश को बताया शर्मनाक, कार्रवाई की मांग

गोगरी/खगड़िया। अनुमंडलीय विधिज्ञ संघ गोगरी के परिसर में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन गोगरी अनुमंडल इकाई की एक आपात बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रेम शंकर मिश्र ने की।

बैठक में राज्य उपाध्यक्ष नलिनेश कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि बीते सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश वी.आर. गंवई एवं न्यायमूर्ति विनोद चंद्र की खंडपीठ के समक्ष एक वरीय अधिवक्ता राकेश किशोर द्वारा खुलेआम आपत्तिजनक नारा लगाया गया और जूता फेंकने की कोशिश की गई। इस घटना को उपस्थित वकीलों ने बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया।

बैठक में वरीय अधिवक्ता अनंत प्रसाद, त्रिभुवन कुमार, विजय कुमार सिंह, अमर सिंह, सुशांत कुमार, संजीव कुमार, बबीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, नंदकिशोर मंडल, मिथिलेश कुमार सिन्हा, कुमुद चंद्र राय, मोहम्मद अंजार, सीताराम शर्मा, वकील मंडल, अर्जुन सिंह, नीतू भारती समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081700
Users Today : 1
Users Yesterday : 42