लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह

“उन्होंने संघर्ष का बिगुल फूंका और पूरे देश को एकजुट किया” — डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

गया। भारत रत्न से सम्मानित लोकतंत्र के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और आंदोलन के प्रतीक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा और जनहित के लिए समर्पित कर दिया।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि जब देश में आपातकाल जैसी काली छाया छाई थी, तब लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संघर्ष का बिगुल फूंका और पूरे देश को एकजुट किया। उनके नेतृत्व में युवाओं, छात्रों, किसानों और आम नागरिकों ने देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया, जिसके परिणामस्वरूप सत्ता परिवर्तन हुआ और लोकतंत्र को नई ऊर्जा मिली। वे सच्चे अर्थों में आपातकाल के नायक और जनतंत्र के पुजारी थे।

डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि जयप्रकाश नारायण जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि जब भी अन्याय और अधिनायकवाद बढ़े, तब सत्य, अहिंसा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाना हर नागरिक का कर्तव्य है। उनका त्याग, सादगी और विचार आज भी हर भारतीय के लिए मार्गदर्शक हैं।

अंत में डॉ. मिश्रा ने कहा —
“लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जन्मदिन पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके बताए रास्ते पर चलकर देश में ईमानदार राजनीति, जनसेवा और सशक्त लोकतंत्र को और मजबूत बनाएंगे।”

रिपोर्ट— दैनिक बिहार पत्रिका, गया

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081031
Users Today : 0
Users Yesterday : 34