विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की सख्ती, हर थाना क्षेत्र में चल रहा विशेष अभियान
खगड़िया। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से खगड़िया पुलिस ने शराब की अवैध आपूर्ति पर नकेल कस दी है। इसी क्रम में भरतखंड थाना पुलिस ने शनिवार देर रात लक्ष्मीनगर गांव में छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 30 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
थाना प्रभारी अंतिमा कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर शराब की डिलीवरी करने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने चौकीदार राहुल कुमार के साथ लक्ष्मीनगर गांव में छापेमारी की। रसोईघर से भारी मात्रा में शराब मिलने पर पुलिस को देखकर चानो शर्मा उर्फ़ चंदन और किशन पासवान भागने लगे, लेकिन दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
बरामद शराब में 7 पीएम ब्रांड की 150 पीस, 375 एमएल आइकॉनिक की 21 बोतलें, और 375 एमएल इंपेरियल ब्लू की 23 बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी अंतिमा कुमारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे जिले में छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य शराब या किसी अन्य अवैध गतिविधि के जरिए चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित होने से रोकना है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्ट— दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 0
Users Yesterday : 34