आगामी चुनाव एवं पर्व-त्योहारों को लेकर कटोरिया में शांति समिति की बैठक

शांति और सौहार्द कायम रखने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

ब्यूरो रिपोर्ट/कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

कटोरिया (बांका)। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव, दीपावली, काली पूजा और महापर्व छठ के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को कटोरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलहर और पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, कटोरिया समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ सभी पर्व-त्योहारों एवं चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन को सहयोग करें।

इस बैठक के जरिए पुलिस प्रशासन और जनता के बीच तालमेल को और मजबूत करने पर बल दिया गया। बताया गया कि ऐसी शांति समिति बैठकें अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित की जाएंगी, ताकि सभी पर्व-त्योहार शांति और आपसी सद्भाव के माहौल में मनाए जा सकें।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080741
Users Today : 33
Users Yesterday : 199